ट्रंप के एक फैसले से शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 180 से ज्यादा अंक चढ़ा

Donald Trump Iran News: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 700 से अधिक अंकों की छलांग लगाकर 78,800 के स्तर को पार कर गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 180 से अधिक अंकों की बढ़त के साथ 24,500 के ऊपर पहुंच गया। बाजार में इस तेजी की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर लिया गया ताजा फैसला माना जा रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार शुरुआत

कारोबार की शुरुआत में BSE सेंसेक्स शुक्रवार के बंद स्तर 78,094 के मुकाबले 789 अंकों की बढ़त के साथ 78,883 पर खुला और कुछ ही देर में 78,895 तक पहुंच गया।

वहीं, NSE निफ्टी अपने पिछले बंद 24,383 के मुकाबले मजबूत उछाल के साथ 24,572 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

लार्जकैप से स्मॉलकैप तक सभी शेयरों में तेजी

लार्जकैप शेयर

  • बजाज फाइनेंस: +3%
  • इंडिगो: +2.90%
  • बजाज फिनसर्व: +2.70%
  • ITC: +2%

मिडकैप शेयर

  • अशोक लेलैंड: +2.95%
  • पेटीएम: +1.95%
  • सुजलॉन: +1.90%

स्मॉलकैप शेयर

  • रेडिंगटन: +4.90%
  • GE शिपिंग: +4.20%
  • रिलायंस पावर: +3.90%

बाजार में तेजी का ‘ट्रंप कनेक्शन’

विश्लेषकों के अनुसार बाजार की इस मजबूत तेजी के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर दिया गया संकेत अहम वजह है।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए सोमवार दोपहर से कूटनीतिक वार्ता शुरू होगी। हालांकि उन्होंने किसी समझौते की समयसीमा तय नहीं की है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम, हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे कई संवेदनशील मुद्दे अभी भी बने हुए हैं, लेकिन ट्रंप ने स्पष्ट किया कि आगे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीति और बातचीत ही सबसे बेहतर विकल्प है।