रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: अब साबरमती नहीं, गांधीग्राम स्टेशन से चलेंगी 3 एक्सप्रेस ट्रेनें, चांदखेड़ा रोड पर भी मिलेगा ठहराव

Gujarat News: अहमदाबाद के रेल यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए रेलवे मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। 26 अगस्त 2026 से अब तक साबरमती रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें स्थायी रूप से गांधीग्राम रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। इस बदलाव से मध्य और उत्तर अहमदाबाद के यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इन ट्रेनों का संचालन अब गांधीग्राम स्टेशन से होगा

रेलवे बोर्ड के निर्णय के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें अब गांधीग्राम स्टेशन से रवाना होंगी—

  • ट्रेन संख्या 14821/14822 गांधीग्राम–जोधपुर दैनिक एक्सप्रेस
  • ट्रेन संख्या 12587/12588 गांधीग्राम–आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 4 दिन)
  • ट्रेन संख्या 22547/22548 गांधीग्राम–ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 3 दिन)

चांदखेड़ा रोड स्टेशन पर भी मिलेगा अतिरिक्त ठहराव

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन तीनों ट्रेनों को चांदखेड़ा रोड रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का अतिरिक्त ठहराव भी दिया है।

जानिए ट्रेनों का प्रस्थान समय

  • गांधीग्राम–जोधपुर एक्सप्रेस सुबह 7:00 बजे रवाना होगी।
  • गांधीग्राम–आगरा कैंट सुपरफास्ट और गांधीग्राम–ग्वालियर सुपरफास्ट शाम 4:40 बजे गांधीग्राम स्टेशन से प्रस्थान करेंगी।

रेलवे के इस निर्णय से विशेष रूप से उन यात्रियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक इन ट्रेनों के लिए साबरमती स्टेशन जाना पड़ता था।