सूरत जिले में असली के नाम पर नकली का खेल जारी, कामरेज से बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी जब्त

IMAGE - NSG

Surat News: सूरत जिले में असली के नाम पर नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री और उत्पादन का मामला सामने आया है। कामरेज तालुका में जिला LCB ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी और सोयाबीन ऑयल जब्त किया है।

हिंदवा इंडस्ट्रियल एस्टेट के गोदाम पर छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, कामरेज के धोरन पारडी स्थित हिंदवा इंडस्ट्रियल एस्टेट के एक गोदाम में जिला LCB ने खाद्य विभाग को साथ लेकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गोदाम से 5,157 लीटर संदिग्ध घी बरामद किया गया, जिसकी कीमत 26 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

इसके अलावा मौके से 285 किलोग्राम सोयाबीन ऑयल भी जब्त किया गया है।

गोदाम सील, घी के सैंपल FSL को भेजे

कार्रवाई के बाद संबंधित गोदाम को फिलहाल सील कर दिया गया है। जब्त किए गए घी के सैंपल FSL जांच के लिए लिए गए हैं। लैब रिपोर्ट के बाद घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट से संबंधित स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले में पुलिस ने गुन्हा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में जब्त किए गए खाद्य पदार्थों के स्रोत, उनके निर्माण और सप्लाई से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के संबंध में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक एन. जे. पांचाणी ने जानकारी दी।