
Gujarat Rain Forecast: गुजरात में लगातार भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के बाद अब मौसम में राहत के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 अगस्त से 9 अगस्त तक राज्य में केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले छह दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।
4 और 5 अगस्त का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 अगस्त को महीसागर, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदयपुर, वडोदरा, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन और दादरा एवं नगर हवेली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा कच्छ, वाव-थराद, बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, आनंद, मोरबी, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, राजकोट, बोटाद, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव के अलग-अलग इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
6 से 9 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 9 अगस्त के बीच गुजरात के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
भारी बारिश का दौर फिलहाल थमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, विभाग ने लोगों से मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।



