‘बाबाजी मेरी जवानी के सपने मत देखिए, आपसे बेहतर है मेरा चरित्र’: Gen Z मुद्दे पर कंगना रनौत VS बाबा रामदेव

Kangana Ranaut Slams Baba Ramdev: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत और योगगुरु बाबा रामदेव के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बाद कंगना ने युवा पीढ़ी यानी Gen Z को लेकर ‘गटर जनरेशन’ वाली टिप्पणी की थी। इस बयान पर बाबा रामदेव ने आपत्ति जताते हुए कंगना की निजी जिंदगी और उनकी योग्यता पर सवाल उठाए। इसके बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव को करारा जवाब दिया।

बाबा रामदेव ने कंगना के बचपन और जवानी पर उठाए सवाल

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने कंगना के ‘गटर छाप’ वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कंगना की योग्यता, उनके बचपन, जवानी और पुराने बयानों को लेकर सवाल उठाए।

रामदेव ने कहा कि देश के युवाओं और Gen Z को ‘गटर-पटर’ कहना गलत है। उन्होंने कहा कि युवा किसी एक जाति या वर्ग से नहीं हैं, बल्कि उनमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, दलित और आदिवासी समेत सभी वर्गों के बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के युवा देश की बड़ी ताकत हैं और उनकी क्षमता को नकारा नहीं जा सकता।

कंगना रनौत का पलटवार: ‘मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखिए’

बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार किया। उन्होंने बाबा रामदेव से कहा कि वह उनकी जवानी या बेडरूम को लेकर सपने न देखें।

कंगना ने अपने जवाब में कहा कि किसी व्यक्ति के बारे में केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। उन्होंने बाबा रामदेव के मेडिकल दावों से जुड़े विवादों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने चरित्र पर किसी से सबक लेने की जरूरत नहीं है।

कंगना ने आगे दावा किया कि उनका चरित्र बाबा रामदेव से बेहतर है और उन्होंने खुद को ‘फ्रॉड’ बताए जाने पर भी आपत्ति जताई।

इस पूरे विवाद के बाद Gen Z पर कंगना की टिप्पणी से शुरू हुआ मामला अब दोनों के बीच व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है, जिससे राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है।