
Western Railway Speed Upgrade: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के सफर का समय कम करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में चलने वाली गुजरात की 21 समेत कुल 23 मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे करने को मंजूरी दी गई है।
पश्चिम रेलवे ने दी स्पीड बढ़ाने को मंजूरी
पश्चिम रेलवे के विभिन्न रेल सेक्शनों पर संचालित इन ट्रेनों की अधिकतम गति अब 130 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी। इससे गुजरात के साथ महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर भारत के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा समय में कमी आने की उम्मीद है।
यह मंजूरी 22 अगस्त 2026 को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक की ओर से दी गई है। इसके बाद संबंधित सेक्शनों में ट्रैक, कोच और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं के अनुरूप प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 19421-22 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में कोचों की संख्या 20 से बढ़ाकर 22 की जाएगी। यह ट्रेन LHB कोचों के साथ 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से संचालित की जाएगी।
तेज रफ्तार के साथ सुरक्षा पर भी जोर
130 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म की लंबाई, यात्रियों की सुरक्षा और कोचों की तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश तय किए हैं।
एक इंजन और 22 LHB कोच वाली ट्रेन के लिए कम से कम 551 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म की आवश्यकता होगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए LSLRD कोच की व्यवस्था भी की जाएगी।
इसके अलावा HOG सिस्टम के सुचारु संचालन के लिए इंजन, Head-on Generation और पूरे रेक के बीच उचित तकनीकी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली 23 ट्रेनें
- 12927-28 दादर–एकतानगर सुपरफास्ट
- 12971-72 बांद्रा–भावनगर एक्सप्रेस
- 19255-56 सूरत–महुवा सुपरफास्ट
- 22945-46 मुंबई–ओखा सौराष्ट्र मेल
- 12959-60 बांद्रा–भुज सुपरफास्ट
- 12965-66 बांद्रा–भुज साप्ताहिक
- 19259-60 कोचुवेली–भावनगर एक्सप्रेस
- 20483-84 भगत की कोठी–दादर सुपरफास्ट
- 14707-08 रणकपुर एक्सप्रेस
- 14701-02 अमरापुर अरावली एक्सप्रेस
- 20909-10 कोचुवेली–पोरबंदर सुपरफास्ट
- 12987-98 बांद्रा–बाड़मेर हमसफर एक्सप्रेस
- 22901-02 बांद्रा–उदयपुर सुपरफास्ट
- 22955-56 बांद्रा–भुज कच्छ सुपरफास्ट
- 22195-96 झांसी–बांद्रा सुपरफास्ट
- 16337-38 ओखा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस
- 16613-14 राजकोट–कोयंबटूर एक्सप्रेस
- 19203-04 बांद्रा–वेरावल साप्ताहिक
- 19711-12 जयपुर–भोपाल एक्सप्रेस
- 20957-58 इंदौर–हिसार सुपरफास्ट
- 22963-64 बांद्रा–भावनगर साप्ताहिक
- 20951-52 ओखा–जयपुर साप्ताहिक
- 19309-10 शांति एक्सप्रेस
इस फैसले से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भविष्य में कम यात्रा समय और तेज कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।



