मुंबई से गुजरात आने वाली 3 महत्वपूर्ण ट्रेनें 15 से 45 मिनट तक रहेंगी देरी से, जानिए कारण

Indian Railway: मुंबई रेल खंड में परिचालन संबंधी कारणों के चलते रविवार, 13 सितंबर को मुंबई से गुजरात की ओर आने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। पश्चिम रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों को निर्धारित समय से 15 से 45 मिनट तक नियंत्रित यानी विलंबित किया जाएगा। इसका असर गुजरात पहुंचने के समय पर पड़ सकता है।

कौन-कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित?

रेलवे के अनुसार:

  • 22927 बांद्रा टर्मिनस–अहमदाबाद लोकशक्ति एक्सप्रेस — 45 मिनट विलंबित
  • 22945 मुंबई सेंट्रल–ओखा सौराष्ट्र मेल — 20 मिनट विलंबित
  • 12901 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद गुजरात मेल — 15 मिनट विलंबित

इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वापी, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने में देरी हो सकती है।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का वर्तमान परिचालन समय और स्थिति जरूर जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।