
BJP announces new team of Nitin Nabin: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ताओं की नियुक्तियों में युवा चेहरों और महिलाओं के साथ-साथ जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। भाजपा ने नई टीम में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को जगह दी है, जहां अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
नई टीम में 8 महासचिव, IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय हटाए गए
करीब 7 महीने बाद नितिन नबीन की नई टीम की घोषणा हुई है। वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में कुल 8 राष्ट्रीय महासचिव शामिल किए गए हैं।
अनिल बलूनी पहले की तरह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। वहीं बी.एल. संतोष भी राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर बने रहेंगे।
दूसरी ओर, भाजपा के लंबे समय से IT सेल का नेतृत्व कर रहे अमित मालवीय को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक म्हास्के को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राजेश अग्रवाल की जगह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजेश मंगल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा संगठन से कई पुराने नेताओं की छुट्टी
जे.पी. नड्डा की पिछली टीम में महासचिव रहे अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ और राधामोहन दास अग्रवाल को नई टीम में जगह नहीं मिली है।
इसी तरह पिछली टीम में राष्ट्रीय सचिव रहे अरविंद मेनन, पंकजा मुंडे, नरेंद्र सिंह, अलका गुर्जर, ओमप्रकाश धुर्वे, ऋतुराज सिन्हा, कामाख्या प्रसाद तासा और सुरेंद्र नागर को भी नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।
नड्डा की टीम में उपाध्यक्ष रहे सरोज पांडे, डी.के. अरुणा, एम. चुबा राव और अब्दुल्ला कुट्टी भी नई टीम का हिस्सा नहीं हैं।
नई टीम में गुजरात का बढ़ा कद
नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में गुजरात का संगठनात्मक महत्व भी स्पष्ट रूप से नजर आया है। भाजपा ने अनुभव और युवा ऊर्जा के बीच संतुलन बनाते हुए गुजरात के चार प्रमुख चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जगदीश ईश्वर पटेल और रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा युवा नेता हेमांग जोशी को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके जरिए पार्टी ने देशभर के युवाओं को संगठन से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी गुजरात के एक युवा नेता को सौंपी है।
संगठन महासचिव और सह-संगठन महासचिवों में बदलाव नहीं
भाजपा में संगठन महासचिव की भूमिका आमतौर पर RSS पृष्ठभूमि वाले नेताओं के पास रहती है। नई टीम में इस स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
बी.एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर बने हुए हैं। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
गुजरात
- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- जगदीश ईश्वर पटेल — राष्ट्रीय सचिव
- रोहन गुप्ता — राष्ट्रीय सचिव
- हेमांग जोशी — युवा मोर्चा अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश
रेखा वर्मा — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
तारिक मंसूर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
स्मृति ईरानी — राष्ट्रीय महासचिव
हरीश द्विवेदी — राष्ट्रीय महासचिव
भोला सिंह — राष्ट्रीय सचिव
संगीता यादव — राष्ट्रीय सचिव
अमरपाल मौर्य — OBC मोर्चा अध्यक्ष
कुंवर बासित अली — अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
दिल्ली
राम माधव — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
बी.एल. संतोष — राष्ट्रीय संगठन महासचिव
सुनील बंसल — राष्ट्रीय महासचिव
संदीप पाठक — राष्ट्रीय सचिव
स्वदेश सिंह — राष्ट्रीय सचिव
जय प्रकाश — राष्ट्रीय सचिव
राजीव बब्बर — नॉर्थ-ईस्ट सह-संयोजक
प्रदीप भंडारी — मीडिया सह-संयोजक
सिद्धार्थ यादव — मीडिया सह-संयोजक
शिवानंद द्विवेदी — सोशल मीडिया सह-संयोजक
महाराष्ट्र
भारती प्रवीण पवार — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
विनोद तावड़े — राष्ट्रीय महासचिव
शिवप्रकाश — राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव (मुंबई)
पीयूष गोयल — राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
प्रीति गांधी — सोशल मीडिया सह-संयोजक
राजस्थान
वसुंधरा राजे सिंधिया — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सतीश पूनिया — राष्ट्रीय महासचिव
राजेश मंगल — राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष
मन्नालाल रावत — ST मोर्चा अध्यक्ष
मध्य प्रदेश
लालसिंह आर्य — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
गजेंद्र पटेल — राष्ट्रीय महासचिव
कविता पाटीदार — राष्ट्रीय सचिव
विष्णु दत्त शर्मा — ऑल सेल्स कोऑर्डिनेटर
बंसीलाल गुर्जर — किसान मोर्चा अध्यक्ष
आशीष उषा अग्रवाल — मीडिया सह-संयोजक
उत्तराखंड
तीरथ सिंह रावत — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
महेंद्र पांडे — केंद्रीय कार्यालय सचिव
अनिल बलूनी — मीडिया संयोजक
आलोक भट्ट — सोशल मीडिया सह-संयोजक
बिहार
सिद्धार्थ शंभु — राष्ट्रीय सचिव
ऋतुराज सिन्हा — ऑल सेल्स सह-कोऑर्डिनेटर
शिवेश कुमार राम — SC मोर्चा अध्यक्ष
ओडिशा
बैजयंत जय पांडा — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
संबित पात्रा — नॉर्थ-ईस्ट संयोजक
आंध्र प्रदेश
डी. पुरंदेश्वरी — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
विष्णु वर्धन रेड्डी — ऑल सेल्स सह-कोऑर्डिनेटर
पंजाब
मनप्रीत सिंह बादल — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
तरुण चुघ — केंद्रीय कार्यालय प्रभारी
केरल
के. सुरेंद्रन — राष्ट्रीय सचिव
अनिल एंटनी — राष्ट्रीय सचिव
छत्तीसगढ़
रूप कुमारी चौधरी — महिला मोर्चा अध्यक्ष
दीपक म्हास्के — सोशल मीडिया संयोजक
हरियाणा
संजय भाटिया — राष्ट्रीय महासचिव
अरुण यादव — सोशल मीडिया सह-संयोजक
पश्चिम बंगाल
मधुचंद्रा कर — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
मनोज तिग्गा — राष्ट्रीय सचिव
कर्नाटक
एम. नागराज — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
त्रिपुरा
बिप्लब कुमार देब — राष्ट्रीय महासचिव
चंडीगढ़
सौदान सिंह — राष्ट्रीय सह-संगठन महासचिव
झारखंड
प्रदीप वर्मा — राष्ट्रीय सचिव
नागालैंड
फांगनोन कोन्याक — राष्ट्रीय सचिव
तमिलनाडु
एम. वेंकटेशन — राष्ट्रीय सचिव
असम
मृगांक देव बर्मन — राष्ट्रीय सचिव



